Thursday, 18 September 2025
Blue Red Green
Home दुनिया केंद्रीय कोश का सही उपयोग करने में नाकाम वीरभद्र सरकारःअनुराग ठाकुर

ShareThis for Joomla!

केंद्रीय कोश का सही उपयोग करने में नाकाम वीरभद्र सरकारःअनुराग ठाकुर

शिमला/शैल। राज्यों के विकास तथा देशवासियों के जीवन स्तर में मजबूती लाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाऐं निर्मित की गई है, जिनके तहत राज्य सरकारों को आर्थिक व वाणिज्यिक सहायता प्रदान की जाती है। परन्तु हिमाचल सरकार केंद्रीय फंड का सही उपभोग करने में नाकाम साबित हुई है तथा केंद्र की ओर से दी जानी वाली सहायता राज्य पर काबिज़ कांग्रेस सरकार के कुशासन की वजह से जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रही है, यह शब्द कहते हुए हमीरपुर सांसद तथा भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर राज्य सरकार पर जमकर बरसे।
सूबे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर अंसतोश जाहिर करते हुए कहा की, आम जनता को जानकारी होनी चाहिए कि आखिर क्यों वीरभद्र सरकार केंद्रीय कोश का उपयोग करने में विफल रही है। कैग की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की चिरकालिक कमी होने के बावजूद हिमाचल राज्य शिक्षा विभाग 130 करोड़ रुपयों का उपयोग करने में नाकामयाब रहा है, जोकि वर्ष 2014-15 के राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान बजट का 37 प्रतिशत था। वीरभद्र सरकार को अपनी जवाबदेही समझनी होगी तथा इसके कारणों को बताना पडे़गा।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, ‘न सिर्फ शिक्षा विभाग बल्कि मुख्यमंत्री को राज्य के प्रत्येक विभाग को मिले सरकारी फंड के मूल्य तथा उसके हुए उपयोग का विस्तृत विवरण आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए।’ एक ओर जहां राज्य सरकार बाजार से 38,000 करोड़ का ऋण ब्याज सहित ले रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार की ओर से शिक्षा, सड़क व अस्पतालों के नाम पर दिये गए फंड के पैसे का सही उपयोग करने में असक्षम प्रतीत हो रही है।
राज्य सरकार के कार्यों तथा नीतियों पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र जी को जवाब देना होगा कि क्यों राज्य के विद्यालय, अस्पताल व सड़को की हालत जर्जर होती जा रही है? आखिर किन कारणों के चलते सरकारी कार्यालय मानव संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं? और पिछले 30 माह के समय में राज्य के विकास की राह में कांग्रेस सरकार ने वीरभद्र जी की अगुवाई में अब तक क्या कदम उठाएं है ?
मेरे अनुसार तो राज्य सरकार हिमाचल के लोगों को गहरे कूप की ओर ही ले रही है।

Add comment


Security code
Refresh

Facebook