Thursday, 18 September 2025
Blue Red Green

ShareThis for Joomla!

किन महिलाओं को मिलेगी 1500 रूपये की सम्मान राशि फॉर्म से उठे सवाल

शिमला/शैल। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश की हर महिला को 1500 रूपये प्रतिमाह एक सम्मान राशि देने की गारंटी दी थी। इस गारंटी का असर हुआ और कांग्रेस की सरकार बन गयी। लेकिन सरकार बनने के बाद इस गारंटी को पूरा करना कठिन हो गया। क्योंकि प्रदेश की स्थिति तो श्रीलंका जैसे हालात होने की कगार पर थी। परन्तु यह गारंटी एक बड़ा मुद्दा बनाकर विपक्ष ने उछाल दी। जनता भी इसके प्रति सचेत हो गई और कांग्रेस सरकार से इसकी मांग करने लगी। कांग्रेस के नेता जनता को जवाब देने की स्थिति में नहीं रहे। मुद्दा कांग्रेस हाईकमान तक जा पहुंचा। हाईकमान ने लोकसभा चुनावों से पहले इसे लागू करने के निर्देश दे दिए।
अब सुक्खू सरकार ने इस गारंटी पर अमल करने की घोषणा कर दी है। इसके लिये एक फॉर्म जारी किया गया है। जो यह राशि पाने के लिये हर महिला को भरकर देना है। इस फॉर्म में कुछ वर्ग चिन्हित किये गये हैं। इस लाभ के लिये आवेदन करने वाली महिलाओं से यह जानकारी मांगी गयी है कि उनके परिवार का कोई सदस्य इन वर्गों में से तो नहीं है। फार्म में यह स्पष्ट नहीं किया गया है की इन वर्गों से संबंधित महिला इस लाभ की पात्र होंगी या नहीं। परन्तु यह जानकारी मांगने से ही यह शंका हो जाती है कि इनसे जुड़ी महिलाएं इस लाभ की पात्रा नहीं होगी। यदि ऐसा हुआ तो इस राशि के लाभार्थीयों का आकड़ा बहुत ही कम रह जायेगा। इस फार्म से तो यही संकेत उभरता है।
यह है फॉर्म
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Add comment


Security code
Refresh

Facebook