Friday, 19 September 2025
Blue Red Green
Home देश हमीरपुर में फिर बदले भाजपा के समीकरण

ShareThis for Joomla!

हमीरपुर में फिर बदले भाजपा के समीकरण

शिमला/शैल। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा के प्रवक्ता रहे दीपक शर्मा अब फिर से कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। एक समय पूर्व मुख्यमन्त्री प्रेम कुमार धूमल के प्रभाव से ही भाजपा में शामिल हुए थे यह आम चर्चा है। उस समय विनोद ठाकुर भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में चले गये थे। अब विनोद ठाकुर फिर से भाजपा में शामिल हो गये हैं। इस बदलाव को आने वाले लोकसभा चुनावों के साथ जो जोड़कर देखा जा रहा है।
पूर्व सीएम धूमल व उनके बेटों की ओर हाशिए से खफा होकर मई 2017 में भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले आरएसएस नेता विनोद ठाकुर फिर भाजपा में लौट आए हैं। उन्होंने शिमला में फिर से भाजपा ज्वाइन कर ली है। विनोद ठाकुर युवा मोर्चा के तीन बार प्रदेश महामंत्री, युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा के चार साल तक हमीरपुर जिला महामंत्री और दो बार राज्य सचिव के पद पर रहे हैं। माना जा रहा पूर्व सीएम धूमल की हार के बाद भाजपा में हुए धू्रवीकरण का लाभ विनोद ठाकुर को मिला है। विनोद ठाकुर से पहले धूमल के खास राजेंद्र राणा और उर्मिल ठाकुर भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। खास बात यह है कि ये तीनों ही नेता धूमल के खासमखास रहे हैं।
विनोद ठाकुर मई, 2017 में अपने 33 समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। उस वक्त मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह गांधी चैक पर जनसभा कर रहे थे। विनोद ठाकुर ने कांग्रेस में शामिल होते हुए पूर्व सीएम धूमल पर सीधे हमला करते हुए कहा था कि धूमल परिवार ने हमीरपुर में किसी भी भाजपा नेता को आगे बढ़ने नहीं दिया। उन्होंने धूमल पर हमला करते हुए यहाँ तक कह दिया था कि 1995 में भाजपा से जब जिला परिषद का टिकट मांगा तो नहीं दिया गया। आजाद प्रत्याशी के तौर पर जिला परिषद का चुनाव जीता। भाजपा में 22 वर्ष संगठन का कार्य किया लेकिन जिस तरह से उनका उत्पीड़न धूमल व परिवार ने किया उससे तंग होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। विनोद ठाकुर ने आरोप लगाया था कि धूमल के हाथ में एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बन गई है।
विनोद ठाकुर संघ से जुड़े एक कर्मठ भाजपाई रहे हैं । बडसर उपमंडल में संघ के कई बड़े कार्यक्रमों का संचालन वह अपने बलबूते करवाते रहे । भाजपा के कई बड़े कार्यक्रमों में वह बखूबी मंच संचालन करते रहे। विधानसभा चुनाव से पूर्व एक मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए वर्तमान विधायक राजेंद्र राणा ने विनोद ठाकुर को वीरभद्र सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल करवा दिया था । इस बीच विनोद ठाकुर को हमीरपुर सदर से कांग्रेस टिकट देने के भी प्रयास हुए लेकिन बाद में कांग्रेस हाई कमान ने टिकट कुलदीप सिंह पठानिया को दे दिया। इसके बाद विनोद ठाकुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रीय हो गये जहाँ पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल व राजेंद्र राणा के बीच काँटे की टक्कर चली हुई थी। धूमल के सुजानपुर सीट 1919 वोटों से हारते ही भाजपा में नया ध्रुव तैयार हुआ। अब आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व भाजपाइयों की घर वापसी सांसद अनुराग ठाकुर को कितनी मजबूती प्रदान करती है, इस पर सबकी नजर रहेगी।
धूमल पर जिस तरीके के हमले कर विनोद ठाकुर कांग्रेस में शामिल हुए थे, धूमल की हाँ के बिना उनकी घर वापसी मुश्किल लग रही थी। चर्चा है कि भाजपा में शामिल होने के लिए विनोद ठाकुर चार से अधिक बार प्रेम कुमार धूमल से अकेले में मिले और पिछले गिले शिकवे मिटाकर फिर से भाजपा में शामिल होने का रास्ता क्लीयर किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती की मौजूदगी में विनोद ठाकुर आखिर भाजपा में लौट आए ।

Add comment


Security code
Refresh

Facebook



  Search