

एक बयान में उन्होंने कहा कि मीडिया में की उनकी घोषणा के बावजूद भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के कुछ समर्थक या कांग्रेस समर्थक उनके बयान को जानबूझकर अपनी पार्टियों के हित में तोड़-मरोड़ रहे हैं।
गौरातलब है कि करुणानिधि ने रविवार को पार्टी की आम परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि डीएमके न कांग्रेस और न ही भाजपा से गठबंधन करेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख के रूप में इस तरह की खबरें पढ़ना तकलीफ दे रहा है। अपने बयान में करुणानिधि ने कहा, 'यह निंदनीय भी है।'
उन्होंने मीडिया से इस तरह की खबर लिखने से बचने का अनुरोध किया। करुणानिधि ने पत्रकारों को बताया कि वह तीसरे मोर्चे के उभरने के बारे में अभी कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते, लेकिन घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।



गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के मुद्दे को लेकर लोगों से उनका मत जानने के लिये रेफरेंडम करा रही है। देल्ली के चौक- चौक पर ये रायशुमारी हो रही है। इसके लिये आप की ओर सी पर्चे भी बांटे जा रहे है और मुनादी भी कराई जा रही है।
अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि ज्यादातर लोग उन्हे सरकार बनाने की सलाह दे रहे हैं। उनके मुताबिक आम आदमी पार्टी के पास अबतक 6 लाख से ज्यादा लोगों की राय आ चुकी है।
आज पूर्वी दिल्ली के बड़े इलाके पांडव नगर में लोग आप को अपनी राय देंगे। रेफरेंडम का ये सिलसिला अभी रविवार तक जारी रहेगा। सोमवार को आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने या ना बनाने पर अपना रूख उपराज्यपाल के समक्ष स्पष्ट करना होगा।



आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने पर दिल्ली और दिल्ली के बाहर से गुरुवार की शाम तक पांच लाख नागरिकों ने अपनी राय से अवगत कराया है।
'आप' के नेता ने बताया कि हमें अब तक एसएमएस, सीधी बातचीत और इंटरनेट के जरिए कुल 5.25 लाख लोगों की प्रतिक्रिया मिली है और लोगों की राय अभी भी मिल रही है।
रविवार की शाम तक इनका विश्लेषण किया जाएगा, तथा सोमवार को फैसला सुनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी को दिल्ली से बाहर से भी लोगों की प्रतिक्रिया मिल रही है।
केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली की 75 फीसदी से ज्यादा जनता यह चाहती है कि 'आप' सरकार बनाए।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में 70 में से 28 सीटें जीत कर राजनीतिक पारी का शानदार आगाज करने वाली केजरीवाल की पार्टी ने स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने को लेकर जनता से राय ले रही है।

![]()

![]()