Sunday, 21 June 2026
Blue Red Green
Home देश

ShareThis for Joomla!

घातक होंगे सर्वोच्च न्यायालय से मिली प्रताड़ना के परिणाम

शिमला/शैल। कसौली नारायणी गैस्ट हॉऊस के अवैध निर्माण को गिराये जाने के सर्वोच्च न्यायलय के आदेशों की अनुपालना करवाते हुए जब टीसीपी की अधिकारी शैल बाला शर्मा की गैस्ट हॉऊस के मालिक विजय सिंह ने दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी तब शीर्ष अदालत ने इसका स्वतः संज्ञान लेते हुए इस कृत्य को अदालत कि अवमानना करार देते हुये आदेश दिये थे कि प्रदेश सरकार इन चार बिन्दुओं पर दो माह में अदालत में रिपोर्ट सौपें। ये बिन्दु थे।

We have gone through the status report and we would require the State of Himachal Pradesh to file another status report indicating the response to the following issues:
1. The names and designation of the officers who were posted at the time when unauthorized construction was being carried out and whether any steps have been taken to hold these officers responsible and accountable for the unauthorized construction.
2. Guidelines, if any, that have been framed by the State of Himachal Pradesh to ensure that unauthorized constructions do not take place at the scale as happened in Kasauli. If guidelines have not been framed, they should be framed expeditiously.
3. Specific steps that are being taken by the State of Himachal Pradesh so that there is no unauthorized construction in other parts of the State and how the problem is proposed to be tackled by the State.
4. What does the State of Himachal Pradesh propose to do with the debris which will remain after the demolition of the unauthorized constructions. The presence of debris can create an environmental hazard.
The status report be filed within a period of two months. List the matter on 8th August, 2018.

इस आदेश के बाद यह मामला 8 अगस्त को अदालत में लगा था। लेकिन इस दिन शीर्ष अदालत में उक्त बिन्दुओं पर रिपोर्ट सौंपने की बजाये प्रदेश सरकार के वकील अभिनव मुखर्जी ने अदालत में उस याचिका की प्रति रख दी जो 2002 में जस्टिस दीपक गुप्ता की पत्नी पूनम गुप्ता ने हिमाचल हाईकोर्ट में दायर की थी। इस याचिका की प्रति रखने के साथ अदालत से यह आग्रह कर दिया कि जस्टिस गुप्ता इस मामले की सुनवाई से हट जायें। इस आग्रह पर जब जस्टिस दीपक गप्ता ने यह प्रति देखी तो उन्होने यह कहा कि यह अगल मामला है और जिस मामले की सुनावई इस पीठ में चल रही है वह अलग है। इस पर जस्टिस मदन बी लोकूर ने प्रदेश सरकार के वकील से पूछा कि क्या उन्होने यह याचिका पढी है। इस पर जब वकील ने यह कहा कि उन्होने नही पढ़ी है तब वकील को शीर्ष अदालत की कड़ी प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा।
अदालत ने यहां तक कह दिया कि "Does the state have nothing else to do? What about governing the state? Tell your state that this will not be tolerated. Don't be a mouthpiece of somebody who has some vested interest. You are an advocate and officer of the court and not a 'chamcha' of the state. Do not do it ever again," Justice Lokur said.
सर्वोच्च न्यायालय में यह प्रताड़ना की स्थिति तब आयी जब सरकारी वकील मुखर्जी ने 2002 की याचिका पीठ के सामने रखी। 2002 में यह याचिका तब आयी थी जब तत्कालीन भाजपा सरकार ने वनभूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को नियमित करने के लिये पॉलिसी बनाई थी। तब इस पॉलिसी को प्रदेश उच्च न्यायालय में ब्ॅच् 1028 वि 2002 और ब्डच् 1645 वि 2002 के माध्यम से चुनौती दी गयी थी। यह याचिकाएं पूनम गुप्ता ओर हृदेश आर्य द्वारा दायर की गयी थी। उस समय याचिकाकर्ताओं के वकील राजीव शर्मा थे और सरकार की ओर से संजय करोल महाधिवक्ता थे और उनके साथ एमआर विष्ट सहायक थे। फिर इस मामले में त्रिलोक चौहान भी याचिकाकर्ताओं के वकील रहे हैं। इस मामले की सुनावई जस्टिस कमलेश शर्मा और जस्टिस के.सी.सूद की पीठ में हुई थी। पीठ ने इसमें यह आदेश पारित किया था। Reply to the application may be filed with in a period of four weeks.

In the facts and circumstances on record it is ordered that the proceedings for regularisation of the encroachments on Government lands may go on, but Pattas will not be issued under the impugned rules till further orders.

यह याचिकाएं अवैध कब्जों को नियमित करने के लिये लायी गयी पॉलिसी के खिलाफ थी। इन याचिकाओं की पैरवी के साथ जुड़े रहे वकील संयोगवश हिमाचल उच्च न्यायालय के सम्मानित जज हैं। और अवैध कब्जों को लेकर प्रदेश उच्च न्यायालय में पिछले तीन वर्षों से मामले चल रहे हैं। इन सभी न्यायधीशों ने इसमें समय-समय पर आदेश पारित किये हैं। लेकिन उस समय तो प्रदेश सरकार की ओर से 2002 की इस लंबित चली आ रही याचिका का कवर लेकर यह नही कहा गया कि यह न्यायाधीश मामले की सुनवाई न करें। फिर आज सर्वोच्च न्यायालय में सरकार को यह स्टैण्ड क्यों लेना पड़ा। जबकि कसौली का मामला अवैध निर्माणों को लेकर है। अवैध निर्माण और अवैध कब्जे एकदम अलग-अलग मामलें हैं।
स्मरणीय है कि कसौली के अवैध निर्माणों के प्रकरण में एनजीटी ने राज्य सरकार के कुछ अधिकारियों को नामतः चिन्हित करते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव को उन लोगों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के निर्देश दे रखे हैं। एनजीटी के इन निर्देशों पर सर्वोच्च न्यायालय की मुहर भी लग चुकी है। इस संद्धर्भ में सर्वोच्च न्यायालय का अन्तिम फैसला आ चुका है। जिस पर अमल करने के अतिरिक्त और कोई विकल्प नही है। अदालत ने तो यहां तक निर्देश दिये हैं कि अवैध निर्माणों के लिये जिम्मेदार रहे अधिकारी/कर्मचारी यदि सेवानिवृत भी हो गये हैं तो भी उन्हे चिन्हित करके उनके खिलाफ कारवाई की जाये। इसी बारे में शीर्ष अदालत ने रिपोर्ट तलब की थी जो कि नही सौंपी गयी। इससे स्पष्ट हो जाता है कि सरकार प्रताड़ना की कीमत पर भी कुछ लोगो को बचाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह सब मुख्यमन्त्रा की जानकारी और सहमति के साथ हो रहा है या फिर अधिकारी अपने ही स्तर पर खेल खेलकर मुख्यमन्त्री के लिये संकट खड़ा कर रहे हैं। क्योंकि अभिनव मुखर्जी तो दिल्ली में ही प्रैक्टिस करते रहे हैं। शिमला में कब क्या घटा है उसकी जानकारी उनको अपने स्तर पर होना संभव नही हो सकता। ऐसे में यह स्वभाविक है कि उन्हें 2002 की याचिका की जानकारी शिमला से ही दी गयी है। इसलिये इसमें यह सवाल उठना भी स्वभाविक है कि शिमला बैठे हुए व्यक्ति को तो यह जानकारी थी ही कि सर्वोच्च न्यायालय में चल रहा मामला हिमाचल उच्च न्यायालय में आयी 2002 की याचिका से बिल्कुल भिन्न है फिर 2002 की याचिका से आगे निकलकर अवैध कब्जों पर तो प्रदेश उच्च न्यायालय सेना तक को इसमें लगा चुका है। इसलिये यह माना जा रहा है कि 2002 की यिचका का सद्धर्भ सर्वोच्च न्यायालय में किसी निहित राजनीतिक मंशा से ही उठाया गया है। क्योंकि इस पर सर्वोच्च न्यायालय की नाराज़गी एक स्वभाविक परिणाम थी और वह सामने भी आ गयी।

संशोधित अधिनियम के बाद भाजपा के आरोप पत्र पर कारवाई की संभावनाएं हुई संदिग्ध

शिमला/शैल। भाजपा के आरोप पत्र पर अभी तक विजिलैन्स ने कोई मामला दर्ज नही किया है। बल्कि जयराम सरकार ने वीबरेज कॉरपोरेशन प्रकरण में जो पहली ही मन्त्री परिषद की बैठक में जांच करवाने का फैसला लिया था उस पर भी कोई केस दर्ज नही हुआ है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के तीन सहकारी बैंको में हुई धांधलियों को लेकर केस दर्ज करके जांच करने के जो निर्देश मुख्य सचिव और मुख्यमन्त्री की संस्तुति के बाद गृहविभाग के माध्यम से विजिलैन्स को भेजे थे उस मामले में भी अभी तक कोई कारवाई नही हो पायी है। जबकि इस मामले में तो प्रारम्भिक जांच सरकार के स्तर पर ही कर ली गयी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश मामले में स्पष्ट कर रखा है जिस भी शिकायत से संज्ञेय अपराध का बोध होता हो उसमें तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज कर ली जानी चाहिये। यदि किसी कारण से किसी मामले में प्रारम्भिक जांच किये जाने की भी आवश्यकता समझी जाये तो उसमें भी सात दिन के भीतर यह जांच पूरी करके इस बारे में शिकायतकर्ता को सूचित करना होगा। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश सीधे और स्पष्ट है। यदि जांचकर्ता सात दिन के भीतर वांच्छित कारवाई नही करता है तो उसके खिलाफ भी कारवाई किये जाने के निर्देश किये गये हैं।
लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के इन निर्देशों के वाबजूद विजिलैन्स ने अभी तक किसी भी मामले में कोई ठोस कारवाई नही की है। जबकि भाजपा के आरोप पत्रा में संज्ञेय अपराधों का पूरा बोध होता है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वभाविक है कि विजिलैन्स इन आरोपों पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार कारवाई क्यों नही कर रही है। क्या विजिलैन्स स्वयं ही पूर्व कांग्रेस सरकार के लोगों कें खिलाफ कारवाई नहीं करना चाहती है या फिर सरकार की ओर से ऐसा कोई मौखिक निर्देश है। क्योंकि अब 26 जुलाई से संशोधित भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम लागू हो गया है। इस संशोंधित अधिनियम के तहत भ्रष्टाचार के मामलों पर कारवाई करना बहुत आसान नही होगा। क्योंकि इसके तहत मामला स्थापित करने के लिये प्रक्रिया अब सरल नही रह गयी है। क्योंकि कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार या तो किसी स्वार्थ /लालच/लाभ के लिये करता है या फिर नियम/कानून की पूरी समझ न होने के कारण अज्ञान वश करता है। यदि यह भ्रष्टाचार स्वार्थ/लाभ के लिये किया गया है तो अनुचित लाभ देने वाला भी भ्रष्टाचार का बराबर का दोषी हो जायेगा। यदि वह सात दिन के भीतर इसकी शिकायत सक्ष्म अधिकारी के पास नही करता है। ऐसे में बहुत कम लोग होंगे जो काम होने के सात दिन के भीतर ऐसी शिकायत कर पायेंगे और आठवें दिन या बाद में शिकायत करने पर स्वयं भी भ्रष्टाचार के तहत तीन से सात वर्ष की सज़ा के दोषी हो जायेंगे।
ऐसे में भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर कितने लोग सामने आयेंगे यह तो समय ही बतायेगा लेकिन इससे यह तो स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा के आरोप पत्र पर अब संशोधित अधिनियम के तहत ही मामले दर्ज करने होंगें संशोधित अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे अजंम तक पंहुचाना अब सरल नही होगा क्योंकि उसके लिये बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। माना जा रहा है कि भाजपा के आरोप पत्रा पर संबधित विभागों से रिपोर्ट लेने की नीति भी इसलिये अपनाई गयी थी ताकि पूराने अधिनियम के तहत मामले दर्ज न करने पड़े। भाजपा ने यह आरोप पत्रा विपक्ष में रहते हुए महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा था लेकिन आज सात माह बीत जाने के बाद भी एक भी मामले पर कारवाई न हो पाना सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति नीयत और नीति पर ही सवाल खड़े कर देता है। क्योंकि जब सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी विजिलैन्स उसके पास आयी शिकायतों पर तय समय सीमा के भीतर वांच्छित कारवाई न करे तो क्या उससे यही निष्कर्ष नही निकाला जायेगा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ केवल भाषण दिया जाना है और कारवाई नही करनी है। फिर अब तो केन्द्र सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून में संशोधन करके जांच ऐजैन्सीयों की राह और आसान कर दी है। लेकिन इसी के साथ यह भी महत्वपूर्ण होगा कि जयराम सरकार इस आरोप पत्रा को लेकर प्रदेश की जनता को क्या जवाब देती है। केन्द्र सरकार भष्ट्राचार निरोधक अधिनियम में संशोधन करने जा रही है। यह जानकारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और जांच ऐजैन्सीयों को पहले से ही थी। इससे यह भी स्पष्ट था कि अब मामले नये अधिनियम के तहत ही दर्ज होंगे और इन्हें किसी अन्तिम अंजाम तक पंहुचाना आसान नही होगा। वैसे तो आज तक भ्रष्टाचार को लेकर आरोप पत्र सौपना एक राजनीतिक रस्म अदायगी से अधिक कुछ नही रहा है। लेकिन इससे प्रशासन को डर बना रहता था जो अब संशोधित अधिनियम से काफी कम हो जायेगा और जब प्रशासन पर से डर खत्म हो जाता है तब इसकी कीमत राजनीतिक नेतृत्व को ही चुकानी पड़ती है। माना जा रहा है कि इस समय जो राजनीतिक वातावरण बनता जा रहा है उसमें जांच ऐजैन्सीयां भी किसी भी राजनीतिक दल से बुरा नही बनना चाहती हैं। इस परिदृश्य में प्रशासन पर अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ सरकार के पास सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत कारवाई करने के अतिरिक्त और कोई विकल्प नही बचा है।

कौन होगा अगला मुख्यसचिव चौधरी के छुट्टी जाने पर ही आ जायेगा सामने

शिमला/शैल। प्रदेश का अगला मुख्य सचिव कौन होगा इसको लेकर चल रही अटकलों पर शीघ्र ही विराम लगने की स्थिति आ खड़ी हुई है। क्योंकि वर्तमान मुख्य सचिव विनित चौधरी 30 सितम्बर को हो रही उनकी सेवानिवृति से पूर्व छुट्टी लेकर विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा पर जाते समय चौधरी का कार्यभार किसको दिया जाता है इस पर अफरशाही की नज़रें लगी हुई हैं। सरकार ने इस नियुक्ति के लिये अभी तक कोई अधिकारिक प्रक्रिया भी शुरू नही कर रखी है। इस समय 1983 और 1984 बैच के जो अधिकारी भारत सरकार में सेवाएं दे रहे हैं उन्हे इस नियुक्ति हेतु वापिस बुलाने के आशय का कोई पत्रा भारत सरकार के कार्मिक विभाग को नही भेज रखा है। ऐसे में वरियता क्रम में चौधरी के बाद उनकी पत्नी उपमा चौधरी का स्थान आता है। वह भी केन्द्र सरकार में सेवारत हैं और उन्हे भी वापिस बुलाने को कोई पत्रा भारत सरकार को नही गया है। लेकिन यदि कोई अधिकारी केन्द्र से अपने प्रदेश में वापिस आना चाहता है तो वह ऐसा करने के लिये स्वतन्त्रा रहता है। उसके लिये राज्य सरकार से पत्रा भेजे जाने की भी अनिवार्यता नही रह जाती है।
ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि उपमा चौधरी स्वयं ही केन्द्र सरकार से वापिस आ सकती है। संभावना जताई जा रही है कि वह विनित के छुट्टी पर जाने से पहले वापिस आ सकती है। वापिस आने के बाद जब चौधरी छुट्टी पर जायेंगे तो स्वभाविक रूप से वरियता के आधार पर चौधरी का कार्यभार उन्हें ही दिया जायेगा। इस तरह जब एक बार कार्यभार मिल जायेगा तो उसे नियमित करने में तब तक कठिनाई नही आयेगी जब तक कि मुख्यमन्त्रा स्पष्ट रूप से इन्कार न कर दें और उसकी संभानाएं कम मानी जा रही है।
इन संभावनाओं को इससे भी बल मिलता है कि इन दिनों चौधरी के सरकारी आवास में रिपेयर का काम बड़े स्तर पर चला हुआ है। चौधरी 30 सितम्बर को तो सेवानिवृत हो रहे हैं। फिर सेवानिवृति से कुछ ही दिन पहले आवास पर इतने बड़े स्तर पर रिपेयर करवाने से भी यही संकेत मिलता है कि अभी उस आवास में लम्बे समय तक रहने की योजना है और योजना तभी संभव हो सकती है जब या तो उपमा चौधरी मुख्य सचिव बनकर वहां रहे या फिर स्वयं चौधरी को सेवानिवृति के बाद कोई और बड़ी जिम्मेदारी सरकार में मिल जाये। वैसे यह दोनां संभावनाएं भी एक साथ घट सकती है। माना जा रहा है कि चौधरी भी सेवानिवृति से पूर्व जो छुट्टी लेकर विदेश यात्रा पर जा रहे हैं उसके पीछे भी यही रणनीति काम कर रही है अन्यथा वह सेवा निवृति के बाद आराम से विदेश यात्रा पर जा सकते थे। फिर अगले मुख्य सचिव के चयन का दायरा भी 1983 बैच तक ही रहेगा। क्योंकि इस बैच के बाद के अधिकारी कैग की टिप्पणी और कैट में गयी चौधरी की याचिका के तर्क के आधार पर नियमित अतिरिक्त मुख्य सचिव नही माने जा सकते हैं। इस गणित से भी उपमा चौधरी का मुख्य सचिव बनना तय माना जा रहा है। लेकिन यह तभी संभव है यदि उपमा विनित चौधरी के छुट्टी पर जाने से पहले ही प्रदेश में वापिस आ जाती है।
दूसरी ओर यह सवाल भी अपनी जगह खड़ा है कि अभी तक सरकार ने उपमा को या अन्य किसी अधिकारी को मुख्य सचिव बनाये जाने के आग्रह का पत्रा क्यों नही भेजा। ऐसे में यदि उपमा किसी कारण से चौधरी के छुट्टी पर जाने से पहले प्रदेश में वापिस नही आ पाती है तो उस स्थिति मे मौजूदा अधिकारियों में से ही किसी को कार्यभार सौंपना होगा। इस स्थिति में फिर यह सवाल आयेगा कि क्या यह कार्यभार वरिष्ठतम अधिकारी को ही दिया जायेगा या नही। उपमा की अनुपस्थिति में वी.सी. फारखा ही अगले उपलब्ध वरिष्ठ अधिकारी हैं। ऐसे में यदि फारखा को नज़रअन्दाज़ करके किसी अन्य को यह कार्यभार सौंपा जाता है तब जयराम सरकार पर भी वही आरोप लगेगा जो वीरभद्र सरकार पर लगा था। इस स्थिति में यह जयराम सरकार के लिये एक कठिन परीक्षा का समय होगा। इस वस्तुस्थिति में यह भी संभावना हो सकती है। कि विनित चौधरी छुट्टी पर जाना ही स्थगित कर दें। वैसे भी उन्होने छुट्टी के आवेदन में यह स्पष्ट नही किया है कि वह कितने दिनां के लिये जायेंगे। कुछ प्रशासनिक हल्कां में चौधरी के इस कदम को सरकार की नीयत को भांपने की रणनीति भी माना जा रहा है।

More Articles...

  1. क्या एनजीटी के फैसले पर सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिल पायेगी
  2. क्या एचपीसीए के मामले वापिस होंगे
  3. उच्च न्यायालय के फैसले पर अमल के लिये सेना की तैनाती किसके रिपोर्ट कार्ड में जुड़ेगी
  4. आसान नही होगा अगले मुख्य सचिव और डीजीपी का चयन
  5. राज्य सहकारी बैंक ने दी कर्जदार को राहत और गारन्टर को सज़ा
  6. प्रशासनिक तबादलों ने फिर-उठाये सरकार की नीयत और नीति पर सवाल
  7. राज्य सहकारी बैंक में अराजकता की विरासत से निपटना बना चुनौती
  8. पांच माह में ओक ओवर से सचिवालय नही पहुंचा मांग पत्र
  9. क्या लोकसेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति पारदर्शी हो पायेगी-भाजपा के आरोपों से उठा सवाल
  10. दीपक सानन को दिया गया स्टडी लीव लाभ सवालों में
  11. धूमल ने खाली किया बंगला-राजनीतिक और प्रशासनिक हल्कों में चर्चाओं का दौर शुरू
  12. प्रदेश के 2880 होटलो में से 1524 में अवैधताएं-पर्यटन विभाग के शपथ पत्र से सामने आया यह खुलासा
  13. क्या फेर बदल से प्रशासन पर पकड़ बन जायेगी
  14. अवैध निर्माणों के दोषीयों के खिलाफ कारवाई क्यों नही गुलाब सिंह की मौत के बाद उठा सवाल
  15. 2019 में भाजपा की विदाई तयः आनन्द शर्मा
  16. एच पी सी ए प्रकरण पर सरकार की गंभीरता सवालों में
  17. अवैध निर्माणों पर अदालत द्वारा चिन्हित जिम्मेदार कर्मीयों के खिलाफ अब तक कारवाई क्यों नही
  18. मकलोड़गंज पर अभी तक जिला जज ही नही दे पाये हैं जांच रिपोर्ट
  19. गुड़िया प्रकरण में सीबीआई अब तक क्यो नही कर पायी कोई और गिरफ्तारी
  20. अवैध निर्माणों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सरकार के लिये बना कसौटी

Subcategories

  • लीगल
  • सोशल मूवमेंट
  • आपदा
  • पोलिटिकल

    The Joomla! content management system lets you create webpages of various types using extensions. There are 5 basic types of extensions: components, modules, templates, languages, and plugins. Your website includes the extensions you need to create a basic website in English, but thousands of additional extensions of all types are available. The Joomla! Extensions Directory is the largest directory of Joomla! extensions.

  • शिक्षा

    We search the whole countryside for the best fruit growers.

    You can let each supplier have a page that he or she can edit. To see this in action you will need to create a users who is in the suppliers group.  
    Create one page in the growers category for that user and make that supplier the author of the page.  That user will be able to edit his or her page.

    This illustrates the use of the Edit Own permission.

  • पर्यावरण

Facebook



  Search