सत्ती ने गिनाई मोदी सरकार की चार साल कि उपलब्धियां

जे पी भारद्वाज। 26 मई को भाजपा की मोदी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने जा रहे है इस उपलक्ष्य में सरकार और संगठन की ओर से सतपाल सिहं सती ने विपक्ष पर हमला करते हुये मोदी सरकार की चार साल कि उपलब्धिया गिनाई। इन चार वर्षों में सरकार ने गरीब, दलित, पिछड़ा सभी वर्गों के लिये सकीमें लाई है। 100 से ज्यादा योजनायें सरकार ला चुकी है। आम जनमानस तक लोगों को आंतकवाद, नक्सलवाद को समाप्त करने के लिये जो वायदे किये थे उन्हें पूरी तरह निभाया है। विदेश नीति के स्तर पर हमारा देश हर उस राष्ट्र के साथ खड़ा नज़र आता है जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सही को सही कहने की हिम्मत रखता है। नरेन्द्र मोदी के कारण आज हर जगह हमारा मान सम्मान बढ़ा है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश को अनदेखा नहीं किया जा सकता। मोदी ने हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा दिया है। पूरे देश में 7 एम्ज है 8वां हिमाचल को मिला है जिसका श्रेय मोदी और नड्डा को जाता है। आईआईआईटी ऊना को और आई आई एम नाहन को मोदी सरकार की देन है। नड्डा के सहयोग से चार मेडिकल काॅलेजों के इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिये पैसा समय पर मिल रहा है। 63 नेशनल हाईवेज़ की घोषणा गडकरी ने की है जिनकी डीपीआर का कार्य चल रहा है सैन्ट्रल युनिवर्सिटी का शिलान्यास जल्द से जल्द हो जायेगा। हिमाचल को दो स्मार्ट सिटी शिमला और धर्मशाला मोदी जी की ही देन है। यह मोदी सरकार की उप्लब्धियां सत्तपाल सत्ती ने अपनी प्रैस काॅन्फ्रैंस के माध्यम से बताई।
उन्होनें कहा कि प्रदेश भर में जनसम्पर्क अभियान चलाया जायेगा और यह 27 मई से 11 जून तक चलेगा। प्रदेश भर में मोदी सरकार की 4 साल की उप्लब्धियों को इस अभियान के तहत लोगों तक पहुंचाया जायेगा। नक्सलवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले नहीं चाहते कि मोदी दुबारा आयें और केन्द्र में सरकार बनाये।